अगर एसिडिटी है तो ना खाएं ये चीजें, कर सकती हैं सेहत को खराब

अगर एसिडिटी है तो ना खाएं ये चीजें, कर सकती हैं सेहत को खराब

सेहतराग टीम

बदलते मौसम और खराब खान-पान की वजह से आज के समय में लोगों को एसिडिटी की समस्या हो जा रही है। ये बीमारी काफी सामान्य हो गई है। ये समस्या होने पर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो गैस दिमाग पर चढ़ने लगती है। तब लोगों को और दिक्कत होती है। ऐसे में लोगों को अगर अपने खान-पान पर कंट्रोल हो तो वो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर एसिडिटी होने पर क्या ना खाएं।

पढ़ें- बदलते मौसम के साथ गर्म पानी का करें सेवन, जानें क्या फायदा होगा

कटहल

कटहल के साथ दाल भरी रोटी और पीठे का कटहल स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। यहां तक कि कई लोग कटहल का अचार भी खूब खाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कटहल का ज्यादा सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है। कटहल वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन शरीर में गैस के उत्पादन को बढ़ाता है। इसलिए एसिडिटी से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

मूली

वैसे तो मूली सर्दियों में आती है। लेकिन अब बरसात के मौसम में भी ये बाजार में आसानी से मिल जाती है। वहीं अधिकांश हिस्सों में ये पूरे साल भी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में कई लोग तो ऐसे हैं जो जिनके खाने में मूली जरूर होती है। अगर आप भी यही करते हैं तो जरा बचके रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली पेट में अधिक गैस बनाती है। ऐसे में अगर आप एसिडिटी की समस्या से पहले से ही परेशान हैं तो मूली को रोजाना खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। 

अर्बी

अर्बी भी गैस की समस्या को और बढ़ा सकती है। ये एक बादी सब्जी है जिसे ज्यादा खाने से एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी से पीड़ित लोग वैसे तो इसका सेवन करने से बचें। अगर फिर भी कम खाते हैं तो उसमे अजवायन जरूर डालें। इससे गैस की समस्या में थोड़ी राहत मिलेगी।

छोले

छोले भटूरे का नाम लेते ही जीभ पर स्वाद हिलोरे मारने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है छोले भी एसिडिटी की समस्या को और भी बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को कब्ज होता है उन्हें खासतौर पर छोले नहीं खाना चाहिए। 

राजमा

अगर आप राजमा चावल के शौकीन हैं और ज्यादातर खाने में इसे ही पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। राजमा ज्यादा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पहले ही एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

आयुष मंत्रालय ने काढ़ा पीने से जुड़ी इस धारणा को गलत बताया

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।